आईपीएल नीलामी / पंजाब के पास सबसे ज्यादा 42.70 करोड़ रुपए, 4 टीमें 10 से ज्यादा खिलाड़ी खरीद सकेंगी

आईपीएल नीलामी / पंजाब के पास सबसे ज्यादा 42.70 करोड़ रुपए, 4 टीमें 10 से ज्यादा खिलाड़ी खरीद सकेंगी


आईपीएल के 13वें सीजन लिए कोलकाता में 19 दिसंबर को नीलामी होगी। 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इसी सूची से 73 खिलाड़ी चुने जाएंगे। पंजाब का सैलरी पर्स सबसे ज्यादा है। उसके पास नीलामी के लिए 42.70 करोड़ रुपए हैं, जबकि यह टीम खिलाड़ियों को खरीदने में अब तक 42.30 करोड़ खर्च कर चुकी है। इस सीजन के लिए टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा राशि खर्च करने के मामले में पहले स्थान पर है। उसने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस मामले में 70.40 करोड़ रुपए के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर है। हैदराबाद (68 करोड़) के साथ तीसरे नंबर पर है। नीलामी में इस टीम के पास 17 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए होंगे।


वहीं कोलकाता के पास 35.65 करोड़ रुपए, राजस्थान 28.90 करोड़ रु, बेंगलुरु 27.90 करोड़ रु, चेन्नई 14.60 करोड़ रु, दिल्ली 27.85 करोड़ रु, हैदराबाद 17 करोड़ रु और मुंबई 13.05 करोड़ रु खर्च करेगी।

बेंगलुरु के पास 12 स्लॉट खाली
नीलामी के दौरान 4 टीमें ऐसी हैं, जो 10-10 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। सबसे ज्यादा 12 खाली स्लॉट बेंगलुरु के पास हैं। इसमें 6 विदेशी शामिल हैं। इसके बाद दिल्ली में 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वह 5 विदेशियों को टीम में शामिल कर सकती है। कोलकाता (11), राजस्थान (11), पंजाब (9), हैदराबाद और मुंबई फ्रेंचाइजी में 7-7 स्लॉट खाली हैं।
           













































फ्रेंचाइजीखाली स्लॉटविदेशी खिलाड़ी
बेंगलुरु12    6
दिल्ली115
कोलकाता11    4
पंजाब94
मुंबई7  2
हैदराबाद2
चेन्नई52


हैदराबाद ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले छोड़ा 


हैदराबाद ने सबसे कम 5 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले छोड़ा जबकि बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 12 को रिलीज किया है। वैसे तो इस बार कई नामी खिलाड़ियों को टीमों ने बाहर का रास्ता दिखाया है। मगर, सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, क्रिस लिन और शिमरॉन हेटमायर हैं।


2019 में उथप्पा केकेआर के लिए 12 मैच खेले थे। मगर वो एक ही बार पचास का आंकड़ा पार कर पाए। उनका स्ट्राइक रेट भी पिछले 5 सालों में सबसे कम 115.10 था। इसके चलते ही इस सीजन में केकेआर ने उन्हें रिलीज किया। पिछले सीजन में उन्हें (उथप्पा) को 6.4 करोड़ रु. देकर कोलकाता (केकेआर) ने अपने साथ रखा था।


Popular posts
सेंधमारी? / भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के बागी तेवर; कमलनाथ से मिले, कहा- जो क्षेत्र का विकास करेगा, उसका साथ दूंगा
मप्र में फ्लोर टेस्ट आज / राज्यपाल की कमलनाथ को चिट्ठी- अफसाेस! आपने आनाकानी की, आज फ्लोर टेस्ट कराएं, नहीं तो माना जाएगा कि आपके पास बहुमत नहीं
Image
इंदौर / 100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले के आरोपी पति-पत्नी 51 कंपनियों का संचालन कर रहे थे
सीएम हाउस से रिपोर्ट / कमलनाथ ने ऑपरेशन की खुद बागडोर संभाली, सुबह विधायकों से बात की, विवेक तन्खा और गोविंद सिंह के साथ रणनीति बनाई
नागरिकता कानून / असम में कर्फ्यू में 4 बजे तक की ढील, छात्र संगठनों ने 3 दिन के सत्याग्रह का ऐलान किया